{"_id":"5b7f06ad42c792464e176cc4","slug":"31535051437-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध के बाद उल्टे पैर वापस लौटे पालिका कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध के बाद उल्टे पैर वापस लौटे पालिका कर्मी
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कूड़ा डालने पहुुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों को ग्रामीणों के विरोध के बाद उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा। शहर से सटे गांव मोहम्मपुर जती में नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड है। गुरूवार को नगर पालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राली में पशुओं के ओज और कूड़ा भरकर डंपिंग ग्राउंड में फेंकने पहुुंचे थे।
इस दौरान ट्राली में भरे ओज और कूड़े से उठी भयंकर दुर्गंध के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, और डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंके जाने का विरोध करने लगे। कूड़ा डालने को लेकर ग्रामीण और पालिका कर्मियों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के किनारे पालिका का कूड़ा डाले जाने से हर समय दुर्गंध आती रहती है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो भयंकर दुर्गंध के कारण उलटियां होने लगती हैं। ग्रामीण किसी भी हालत में कूड़ा न फेंकने देने पर अड़ गए। इसके बाद पालिका कर्मियों को उल्टे पैरों वापस भाग जाना पड़ा।
ग्रामीणों का विरोध गलत
अमरोहा। सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तेजा ने कहा कि गांव में 15 बीघे में पालिका का डंपिंग ग्राउंड है। पशुओं के अवशेष डालने के बाद इसका डंपिंग ग्राउंड में ही ब्लीचिंग करके नष्ट कर दिया जाता है। समस्या होने पर पालिका के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाना चाहिए। जमीन नगर पालिका की है इसलिए ग्रामीणों का विरोध गलत है।