फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामगंगा बांध परियोजना की भूमि को कार्बेट नेशनल पार्क को सौंपे जाने की तैयारियां फिर शुरू

रामगंगा बांध परियोजना की भूमि को कार्बेट नेशनल पार्क को सौंपे जाने की तैयारियां फिर शुरू

Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा बांध परियोजना की भूमि को कार्बेट नेशनल पार्क को सौंपे जाने की तैयारियां फिर शुरू
कार्बेट पार्क को सौंपी जाएगी रामगंगा बांध की भूमि
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना की भूमि को वन विभाग को सौंपे जाने की तैयारियां प्रशासन ने फिर से शुरू कर दी हैं। शासन ने उच्च अधिकारियों की बैठक 31 अगस्त और डीएम ने स्थानीय अधिकारियों की बैठक 28 अगस्त को बुलाई है।
जिला अधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व, मुख्य अभियंता एवं निदेशक प्रदेशीय अभियंता प्रशिक्षण संस्थान रुड़की, एसडीएम कोटद्वार, प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़, ईई सिंचाई विभाग कालागढ़ एवं विद्युत वितरण खंड कोटद्वार को डीएम पौड़ी से 28 अगस्त को पौड़ी बैठक में उपस्थित होने के लिए पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि कालागढ़ स्थित केंद्रीय कॉलोनी/नई कॉलोनी में निवासरत अवैध अध्यासियों, अवैध निर्माण, राजकीय कार्यालयों /आवासों के ध्वस्तीकरण करने को लेकर बैठक की जा रही है। जिसमें अब तक की गई समस्त कार्रवाई के अभिलेख भी तलब किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड शासन के अनु सचिव आलोक कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव सिंचाई उत्तराखंड, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव उत्तराखंड, मुख्य वन संरक्षक पौड़ी, सचिव राजस्व विभाग उत्तराखंड, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व, मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग मुरादाबाद, डीजीएम उत्तराखंड जलविद्युत निगम देहरादून, प्रमुख वन संरक्षक देहरादून, जिला अधिकारी पौड़ी, ईई सिंचाई विभाग कालागढ़, प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़, ईई रामगंगा बांध खंड कालागढ़ आदि को 31 अगस्त को देहरादून बैठक में बुलाया गया है। यह बैठक भी परियोजना की भूमि को वन विभाग को सौंपे जाने की तैयारी के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed