फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नींद की झपकी लगने पर कार खाई में गिरी

नींद की झपकी लगने पर कार खाई में गिरी

Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नींद की झपकी लगने पर कार खाई में गिरी
अफजलगढ़। नींद की झपकी लगने पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक सहित पांच सवारी घायल हो गई। घायलों को एंबुुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जटपुरा महावतपुर का एक परिवार कार से सूरजनगर से लौट रहा था। कार गांव निवासी फैंसी चला रहा था जबकि उसके साथ गांव निवासी मधुबाला, हेमलता, ऋषिपाल और अरुण सवार थे। सूरजनगर मार्ग पर रामनगर मोड़ के पास अचानक चालक को नींद की झपकी लग गई। इससे अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जाकर टकरा कर खाई में जा गिरी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने सभी को कार से निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल से हेमलता और मधुबाला को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed