{"_id":"5af3403b4f1c1b6d098b8c7f","slug":"31525891131-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण रूकवाया
Updated Thu, 10 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया। एक पक्ष का आरोप है कि प्रधान पुत्र राजस्व विभाग से हमसाज होकर अपनी जमीन के साथ-साथ ग्राम समाज की भूमि पर भी निर्माण कर चुका है।
गांव सीरवासुचंद में ताना बाना के नाम पर ग्राम समाज की भूमि खाली पड़ी हुई है। इसी जमीन के बगल में प्रधान के पुत्र की भी जमीन है। राशिद, इकरार, ताहिर, आसिफ आदि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान का पुत्र अपनी जमीन के साथ-साथ उनकी ताना बाना की खाली पड़ी भूमि पर भी अवैध निर्माण कर रहा है। विरोध करने पर बिरादरी के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है।
शिकायत के बाद भी राजस्व विभाग भूमि विवाद का निपटारा नहीं कर रहा है। आरोप है कि क्षेत्र के राजस्वकर्मी प्रधान और उसके पुत्र से हमसाज हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद बुधवार को मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कब्जे को रुकवा दिया। राजस्व टीम ने भूमि की पैमाईश कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के सामने पेश करने की बात कही है। वहीं, प्रधान पुत्र और दूसरा पक्ष जमीन पर हक को लेकर पुलिस और राजस्व टीम के सामने ही आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर भूमि विवाद के स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार पैमाईश से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
उधर, प्रधान पुत्र सरफराज का कहना है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण कर रहा है। राजस्व निरीक्षक चेतराम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।