{"_id":"5ae0cc3c4f1c1b85028b6710","slug":"31524681788-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेया पब्लिक स्कूल में लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेया पब्लिक स्कूल में लगा शिविर
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के दांतों की परख
नजीबाबाद । श्रेया पब्लिक स्कूल में शिविर आयोजित कर बच्चों के दांतों की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया ।
बुधवार को स्कूल परिसर में दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया । दंत रोग विशेषज्ञ डा. सक्षम मधो और डा.राजीव अरोड़ा ने स्कूली बच्चों के दांतों की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को जरूरी सलाह देते हुए बताया कि कुछ बातों का ध्यान रखकर दांतों को रोगमुक्त बनाया जा सकता है। चिकित्सकों ने बच्चों को बताया कि रात सोने से पहले ब्रश करना लाभकारी होता है। स्कूली बच्चों को नि:शुल्क टूथपेस्ट प्रदान किए गए। स्कूल प्रबंधक डा. दिनेश शर्मा एवं प्रधानाचार्या रेनु शर्मा ने चिकित्सकीय सलाह को अपनाकर दांतों को मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।