{"_id":"5ada398d4f1c1b9c098b5a5f","slug":"31524251021-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर के बीईओ ने ब्लाक बुढ़नपुर के 14 स्कूलों में की क्रास चैकिंग, शिक्षकों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर के बीईओ ने ब्लाक बुढ़नपुर के 14 स्कूलों में की क्रास चैकिंग, शिक्षकों में मचा हड़कंप
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राणा ने बीएसए के आदेश पर शुक्रवार को ब्लाक बुढ़नपुर के 14 प्राइमरी स्कूूलों का निरीक्षण किया। माहुपुरा और कुरी बांगर स्कूल में समायोजित शिक्षामित्र गैर हाजिर मिली। चार ऐसे विद्यालय मिले, जिनमें मुख्य अध्यापकों ने भवन की रंगाई पुताई नहीं कराई थी।
बीईओ ने बताया कि ब्लाक के स्कूलों में दो बिंदुओं पर जांच करनी थी। इस दौरान चार स्कूूलों के भवन ऐसे मिले, जिनमें वहां के मुख्य अध्यापकों ने रंगाई पुताई नहीं कराई। स्कूल माहुपुरा और कुरी बांगर में दो समायोजित शिक्षामित्र गैर हाजिर मिले। नहटौर ब्लाक के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों के देरी से पहुंचने की शिकायत है। अफजलगढ़ ब्लाक में भी निरीक्षण किया जाएगा। बीईओ ने बताया कि 21 अप्रैल को राधा इंटर कॉलेज में 11:30 बजे से 1:30 बजे तक नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। यदि परीक्षा नहीं होती तो जिले के बाकी अन्य ब्लाकों में छापेमारी की जाएगी।