{"_id":"5acd0ef04f1c1b663d8b46e1","slug":"31523388144-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में विकास की बयार लाने को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में विकास की बयार लाने को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामपुर। पालिका बोर्ड की संपन्न हुई बैठक में नगर के चहुंमुखी विकास और लोगों को अधिक से अधिक सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने सदस्यों को भरोसा दिया है कि उनका लक्ष्य पालिका को आदर्श पालिका बनाना है। अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं का निदान हर हाल में 48 घंटे के भीतर हो जाना चाहिए।
मंगलवार को पालिका बोर्ड की मीटिंग निर्धारित समय पर पालिका के सभाकक्ष में शुरू हुई। अधिकांश सदस्यों ने भाग लिया। मीटिंग में सबसे पहले वर्ष 2018-19 का 59 लाख के लाभांश वाला मूल बजट पास हुआ। बोर्ड में दो लाख तीन हजार की लागत से नगीना चौक से लेकर विद्या मंदिर स्कूल तक पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने को पाइप लाइन बिछवाने का प्रस्ताव पास हुआ। कार्यालय जलकल, पथ प्रकाश व सफाई विभाग में निष्प्रयोजित सामान की नीलामी का प्रस्ताव भी हुआ। जिसके लिए बोर्ड ने पांच सदस्यों जितेंद्र गोयल, जसप्रीत, रिहान, आबताफ, हैदर, अजय मित्तल ,जेई जलकल हेमेंद्र कुमार , सफाई निरीक्षक राजीव मलिक को शामिल कर कमेटी बनाई। यह कमेटी इस सामान को अपनी देखरेख में नीलाम कराएगी। बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को पकड़वाकर वन क्षेत्रों में छुड़वाने, पालिका में कंप्यूटर कार्य को सुचारु कराने को ठेका प्रणाली के तहत दो कर्मचारियों को 28 हजार रूपए प्रतिमाह के हिसाब से उपलब्ध कराने, नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को ठेका प्रणाली से 45 कर्मचारियों, पांच चालकों को रखने को छह लाख प्रतिमाह पर उपलब्ध कराने, पालिका कार्यालय में दिन व रात्रि चौकीदारों को 21 हजार प्रतिमाह के हिसाब से व्यवस्था करने, पथ प्रकाश के लिए चार इलैक्ट्रिशियन सहायकों को ठेका प्रणाली पर 42 हजार प्रतिमाह पर उपलब्ध करने, पालिका के सात नलकूपों को संचालित कराने को 21 कर्मियों को ठेके पर ढाई लाख प्रतिमाह पर भर्ती कराने का प्रस्ताव पास हुआ। इतना ही नहीं लीकेज पाइप लाईनों को ठीक कराने को चार प्लबंर सहायकों को 42 हजार प्रतिमाह पर रखने, सफाई विभाग में चूना डस्ट, मैलाथियान डस्ट, कीटनाशक दवा , फोगिंग करने को किंग-फोग को क्रय करने, नगर के सभी छोटे बड़ें नालों की ठेके पर सफाई कराने को साढे 13 लाख का खर्चा आने, सवा लाख रुपये में फोगिंग मशीन की मरम्मत कराने व पालिका में ठेके पर नियुक्त सफाई कर्मियों, कंप्यूटर आपरेटरों, चौकीदारों, नलकूप संचालकों, पथ प्रकाश में लगे कर्मियों, जेसीबी चालक का माह अप्रैल का पारिश्रमिक करीब नौ लाख पूर्व ठेके के अनुसार स्वीकृत किए गए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वे पालिका के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को सरकार से प्रदत्त सभी सुविधाएं दी जाएगी। संचालन ईओ सुरेंद्र कुमार ने किया।