फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर और नजीबाबाद में शुरु हुई बलगम की जांच

धामपुर और नजीबाबाद में शुरु हुई बलगम की जांच

Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
धामपुर और नजीबाबाद में शुरु हुई बलगम की जांच
बिजनौर । टीबी रोगियों की बलगम जांच कर धामपुर और नजीबाबाद के सीएचसी पर लगाई सीबीनॉट मशीन से की जाएगी। इससे आज से जांच शुरू हो गई । बृहस्पतिवार को धामपुर में तीन और नजीबाबाद में चार लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त कर दिया जाए। क्योंकि देशभर में सबसे ज्यादा मौतें टीबी रोग के कारण होती हैं। देशभर में टीबी रोगियों को चयनित करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। बिजनौर जनपद में डोर टू डोर चलाये गए अभियान के माध्यम से 130 लोगों के टीबी से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। इनमें से 89 बलगम जांच में और 41 के एक्सरे की जांच में टीबी के होने का खुलासा हुआ। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर धामपुर और नजीबाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीबीनॉट मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों का कार्य लोगों के बलगम का परीक्षण कर टीबी रोग के होने की पुष्टि करना होता है। जिला क्षय रोग अधिकारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों अस्पतालों में कार्टेज भिजवा दी गई हैं। अब धामपुर और नजीबाबाद क्षेत्र के लोगों के बलगम की कार्टेज बिजनौर भेजने की आवश्यकता नहीं है। बृहस्पतिवार को धामपुर के अस्पताल में तीन तथा नजीबाबाद में चार लोगों के बलगम की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed