{"_id":"5a8331c54f1c1ba0268b9f9f","slug":"31518547397-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित का पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित का पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे लटके
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/अफजलगढ़ (बिजनौर)। बोर्ड परीक्षा जहां परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सख्ती के साथ चल रही हैं, वहीं मंगलवार को हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में गणित का प्रश्नपत्र कठिन होने की वजह से परीक्षार्थियों के चेहरे लटके हुए रहे।
मंगलवार सुबह की पारी में हाईस्कूल गणित का पेपर था। प्रश्नपत्र कठिन होने की वजह से परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी छायी रही। परीक्षार्थी हर्ष, मो. फैजान, ऋतिक, दीपक राजीव, अनिल, विनोद, अतीक, यासीन, सुहैल आदि का कहना है कि प्रश्नपत्र वैसे तो अच्छा रहा। मगर कठिन होने के कारण वह 50 से 70 प्रतिशत के बीच ही प्रश्नपत्र हल कर पाये। वहीं परीक्षा केंद्रों पर हुई सख्ती के चलते परीक्षार्थियों का परीक्षा छोड़ने का सिलसिला जारी है। नगर के राजकीय आदर्श इंटर कालेज में 229 पंजीकृत छात्रों में 217 ने ही परीक्षा दी। गणित के पेपर में 12 छात्र अनुपस्थित रहे। वही नगर के ही राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज में 25 में से 23 छात्राओं ने परीक्षा दी और दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं।