{"_id":"5a7b46cf4f1c1b4e588b7595","slug":"31518028495-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी
बिजनौर। जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने कर करेत्तर की बैठक में आबकारी और वानिकी विभाग की प्रगति खराब रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रांतर्गत सभी थानाध्यक्षों को सूचित कर दें कि किसी भी रूप में खनन नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे परिवहन और बांट माप अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन विभागों की वसूली संतोषजनक नहीं है, वह लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने मंडी समिति को निर्देश दिए कि साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन करते हुए पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया जाए। सभी गतिविधियों की फोटोग्राफी भी कराई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा सुरेंद्र राम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, डीएफओ समस्त उप जिलाधिकारी, मनोरंजन कर अधिकारी, आबकारी अधिकारी, मंडी समिति सचिव, विद्युत निगम के अलावा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।