फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अवैध वसूली का आरोप लगाकर सीटीओ को बनाया बंधक

अवैध वसूली का आरोप लगाकर सीटीओ को बनाया बंधक

Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली का आरोप लगाकर सीटीओ को बनाया बंधक
व्यापारियों ने सीटीओ को बनाया बंधक
विज्ञापन

बिजनौर । व्यापारियों ने जीएसटी में नए पंजीकरण की जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जीएसटी विभाग के सीटीओ (क मर्शियल टैक्स ऑफिसर ) को बंधक बना लिया। इस दौरान बाजार में गहमागहमी का माहौल रहा। व्यापारियों ने पुलिस को अधिकारी के खिलाफ अवैध वसूली की तहरीर और एक वीडियो क्लिप दी है। व्यापारियों का कहना है कि वीडियो क्लिप में अधिकारी नोटों का लिफाफा जेब में रखते हुए कैद हुए हैं।

शासन की ओर से जीएसटी में नए पंजीकरण कराने वालों की स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार शाम को जीएसटी विभाग के सीटीओ रोहिताश शर्मा सदर बाजार में व्यापारियों के पंजीकरण की जांच करने गए थे। उन्होंने व्यापारियों से कैशबुक मांगी। व्यापारियों ने उन्हें अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी से नियमों के खिलाफ पंजीकरण की जांच करने को कहा तो वे बगले झांकने लगे। व्यापारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस बुलाकर रोहिताश शर्मा को पुलिस को सौंप दिया। व्यापारियों के काफी समय तक थाने में न जाने पर पुलिस ने रोहिताश शर्मा को छोड़ दिया। बाद में व्यापारी इकट्ठा होकर थाने पहुंचे। व्यापारी नेता मनोज कुच्छल की ओर से रोहिताश शर्मा के खिलाफ अवैध वसूली व व्यापारियों का उत्पीड़न करने की तहरीर दी गई है। साथ ही एक वीडियो क्लिप भी दी है। व्यापारियों का कहना है कि रिश्वत लेते हुए रोहिताश शर्मा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक संजीव मोहन शर्मा का कहना है कि शासन की ओर से व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश मिले हैं। सीटीओ के प्रकरण की उन्हें जानकारी मिली है। वे मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed