{"_id":"5a4d253c4f1c1b09788b651f","slug":"31515005244-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविर को तीसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविर को तीसरा दिन
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
बिजनौर। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन को पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। छात्रों ने जागरूक करने के लिए गांव में रैली भी निकाली। पर्यावरण सुरक्षा विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से गांव पूरनपुर, सदुपुरा में चल रहे शिविर के तीसरे दिन को पर्यावरण को समृद्ध बनाने एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। गांव में रैली निकाली गई तथा दीवारों पर स्लोगन भी लिखे। प्रवक्ता मोहम्मद मारूफ ने पर्यावरण पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार अग्रवाल, राकेश चौधरी ने भी विचार रखे। पर्यावरण सुरक्षा विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम, पंजक द्वितीय, रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उधर, आरजेपी इंटर कॉलेज की ओर से चल रहे शिविर के तीसरे दिन को कौशल विकास दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि सुभाष यादव ने कौशल विकास के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आईटीआई की विभिन्न ट्रेड के बारे में भी बताया। हस्त शिल्प, चमड़ा, पाइप लाइन, खेल दूर संचार आदि के बारे में बताया। कामेंद्र पाल सिंह, रामचंद्र यादव, भोलू आदि ने विचार रखे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार यादव ने किया।
अल्प बचत के प्रति जागरूक किया
मंडावर। नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन को अल्प बचत दिवस के रूप में मनाया गया। गांव दयालवाला, कोहरपुर, मीरापुर में जन जागरण के माध्यम से लोगों को अल्प बचत करने के बारे में जानकारी दी गई। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा दयालवाला के उप प्रबंधक अमित कुमार, कैशियर देवेंद्र कुमार ने बैंक की योजनाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी। गोष्ठी में प्रधानाचार्य ललित कुमार, छत्रपाल सिंह, पवन कुमारी, लक्ष्मी चंद्र आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी विनीता पाल ने किया।