{"_id":"5a340bc54f1c1bc45b8bc27b","slug":"31513360325-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से एक लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से एक लाख का नुकसान
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
नगीना (ब्यूरो) । बिजली का शार्ट सर्किट हो जाने के कारण एक कार्यालय में भीषण आग लग गई। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पत्रकार नौशाद अंसारी का नगर पालिका परिषद के सामने दफ्तर है।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बिजली के शार्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। आग में तीन कंप्यूटर सेट, एक एल ई डी, दो टी वी सेट, कंप्यूटर टेबल, इनवर्टर-बैटरा, बिजली की फीटिंग समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने नौशाद को सूचना दी और बिजली की मेन लाइन का तार काटकर और लकड़ी का गेट तोड़कर आग बुझाई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया । आग लगने के कारण की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को दे दी जाएगी।