{"_id":"5a22e9334f1c1bd0408ba69a","slug":"31512237363-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर गई आंगनबाडी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर गई आंगनबाडी कर्मचारी
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ियों ने फिर शुरू किया धरना
बिजनौर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर दोबारा से कलक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यकर्ता और सहायिकाओं को राज्यकर्मचारी घोषित करने और 15 हजार रुपये और दस हजार रुपये मानदेय देने, मौसम के अनुरूप बच्चों को पोष्टिक आहार देेेने, 25 वर्षों से लगातार कार्य कर रही कार्यकर्ताओं को प्रमोशन देने की मांग की है। धरने में जिलाध्यक्ष वेदलता ने कहा कि वह रोजाना 18 घंटे काम करती हैं, लेकिन काम के अनुसार उनको मानदेय भी नहीं मिला है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को सर्दी, गर्मी, बरसात के मौसम में भी पूरा करती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करेगा, वह अनिश्चितकालीन धरने पर डटी रहेंगी। इससे पहले भी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर चली गई थीं और अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपने कार्य पर लौटी थीं। इस दौरान राजबाला रानी, सुनीता पाल, अंशु, पूनम शर्मा, सविता शर्मा, रचना अग्रवाल, शमा, संतोष चौधरी, सरोज शर्मा मौजूद रहीं।