{"_id":"5a17125b4f1c1b97678bd709","slug":"31511461467-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामराजपुर में पांच दिनी उर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामराजपुर में पांच दिनी उर्स शुरू
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती (ब्यूरो) । गांव कामराजपुर में हजरत सूफी अल्लाबख्श रहमतुल्ला अल्है का 34वां और हजरत सूफी अब्दुल सलाम शाह रहमतुल्ला अल्है का 21वां सालाना उर्स मनाया गया।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तिसोतरा, चंदोक, पूंडरीकला, पूंडरीखुर्द, सबलपुर बीतरा, सौफतपुर, महमसापुर आदि गांवों और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मजार पर चादर और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। उर्स में पहुंचे लोगों ने दुकानों से खरीददारी भी की। सज्जादा सूफी मियां रजा और सज्जादानशीं महबूब मियां ने बताया कि उर्स पांच दिन तक जारी रहेगा। जिसमें पूंडरीकला से कव्वाल अहमद रजा, सुल्तानपुर से अकरम साबरी, ज्वालापुर से यासीन साबरी कव्वाली पेश करेंगे। कार्यक्रम में शमीम अहमद, मेहंदी हसन, महमूद, नूर अली, गुलाम साबिर आदि का सहयोग रहा।