फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अवैध कालोनियों में बसे परिवारों को मिलेगा बिजली का कनेक्शन

अवैध कालोनियों में बसे परिवारों को मिलेगा बिजली का कनेक्शन

Wed, 11 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अवैध कालोनियों में बसे परिवारों को मिलेगा बिजली का कनेक्शन
अवैध कालोनियों में बसे परिवारों को मिलेगा बिजली का कनेक्शन
विज्ञापन

- प्रत्येक शनिवार को शिविर लगाकर कनेक्शन देगा बिजली विभाग
- शिविर में बिलों के संशोधन, विद्युत भार बढ़ाने का भी कार्य करेंगे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। बिल्डर अवैध कालोनियां बसाकर गायब हो गए। लेकिन, उनमें बिजली की रोशनी नहीं पहुंची। ऐसी कालोनी में निवास कर रहे परिवारों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। बिजली विभाग उनको कनेक्शन देकर अपना उपभोक्ता बनाएगा। प्रत्येक शनिवार को शिविर लगाकर कनेक्शन जारी करेगा। इसके अलावा शिविर में बिलों की गड़बड़ी ओर क्षमता वृद्धि आदि का कार्य भी होगा।

शासन ने जनपद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम योजना लागू की है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता आलोक कुमार गोयल ने बताया कि योजना के तहत बीपीएल परिवारों को निशुल्क और एपीएल परिवारों को किस्तों में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। अनाधिकृत कालोनियों में रहने वाले परिवारों को भी योजना के अंतर्गत विद्युत संयोजन निर्गत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत उपभोक्ता के पास भवन से संबंधित कोई दस्तावेज न होने पर आधार कार्ड या अन्य अनुमन्य पहचान पत्र प्राप्त कर मीटर लगाकर नया कनेक्शन दिया जाएगा। नए कनेक्शन देने के लिए प्रत्येक शनिवार को विभाग शिविर लगाएगा। इसमें बिलों की गड़बड़ी, क्षमता वृद्धि, नए कनेक्शन के लिए पोल लगाने की कार्रवाई को भी पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि दिवाली का त्योहार नजदीक है। उपभोक्ता समय से बिल जमा करें। बिल जमा नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed