{"_id":"59a5ba324f1c1b03278b4642","slug":"31504033330-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय लौदीपुर मिलक के प्रधानाध्यापक के वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय लौदीपुर मिलक के प्रधानाध्यापक के वेतन रोकने के निर्देश
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाध्यापक के वेतन रोकने के निर्देश
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक गोद लिए हुए स्कूलों पर शिकंजा कसा जाएगा। डीएम जगतराज के निर्देश पर मंगलवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय लौदीपुर मिलक के प्रधानाध्यापक के गैरहाजिर मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए महेश चंद के मुताबिक खंड शिक्षाधिकारी नूरपुर ने प्राथमिक विद्यालय लौदीपुर मिलक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विश्वपाल सिंह अनुपस्थित पाए गए। छात्रों की संख्या भी 94 के सापेक्ष मात्र तीस पाई गई। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक के वेतन रोकने की संस्तुति की है। ब्लाक हल्दौर के पीलाना, मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालय नसीरी का निरीक्षण भी कराया गया है। बीएसए के मुताबिक जिले के 159 स्कूल अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद लिए गए है। इन सभी स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।