{"_id":"5965246e4f1c1b4b2d8b4636","slug":"31499800686-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई खडं के नोडल अधिकारी पृथ्वी सिंह का एक दिन का वेतन काटने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई खडं के नोडल अधिकारी पृथ्वी सिंह का एक दिन का वेतन काटने का आदेश
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के अधिकारी का वेतन काटने के निर्देश
बिजनौर।
जिलाधिकारी जगतराज ने बैठक से अनुपस्थित रहने और कार्य में शिथिलता बरतने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड के नोडल अधिकारी पृथ्वी सिंह का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। मनरेगा, वृक्षारोपण, इंदिरा आवार, लोहिया आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, शौचालय निर्माण आदि में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी।
विकास भवन के सभागार में विकास, वृक्षारोपण एवं जिले में संचालित सात दिन स्वच्छता के संग सप्ताह के दूसरे दिन के कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि 20,078 के साप्ताहिक लक्ष्य के सापेक्ष दूसरे दिन मात्र 1178 शौचालय निर्माण की सूचना प्राप्त हुई है, जो बहुत कम है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से प्रतिदिन की रिपेार्ट परियोजना निदेशक एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजने को कहा। उन्होंने मनरेगा से संबंधित मस्टररोल, जॉब कार्ड परीक्षण, फीडिंग कार्य आदि में भी शिथिलता मिलने पर भी चेतावनी दी।
वृक्षारोपण कार्य की समीक्षा के दौरान भी उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य 15 जुलाई तक पूरा करना सुनिश्चित करें। खंड विकास अधिकारी वृक्षारोपण की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से परियोजना निदेशक को उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएफओ बिजनौर, परियोजना निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।