{"_id":"596524544f1c1b00398b45c9","slug":"31499800660-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे झूलों में तो युवा मौत का कुंआ देखने में दिखा रहे रूचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे झूलों में तो युवा मौत का कुंआ देखने में दिखा रहे रूचि
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे की रुचि झूलों, युवाओं की मौत का कुआं देखने में
बिजनौर।
जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में बच्चों के झूलों से लेकर बड़ों के परिधानों तक की दुकानें सज चुकी हैं। शहरवासी प्रदर्शनी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान खरीदारी भी हो रही है। प्रदर्शनी मैदान रात के समय क्रत्रिम रोशनी में नहाता है।
उद्घाटन के दूसरे दिन से ही शाम के समय प्रदर्शनी गुलजार होने लगी है। विभिन्न प्रकार के झूले बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रदर्शनी में महिला, पुरुषों व बच्चों के लिए परिधानों व साज-सज्जा की दुकानें लगी हुई हैं। शहरवासियों के लिए प्रदर्शनी में चाट-पकौड़ी, भेलपुरी समेत खाद्य पदार्थो की दुकानें लगी हैं। खिलौनों की दुकानों पर बच्चे इलेक्ट्रॉनिक खिलौने खरीद रहे हैं। मौत का कुआं देखने में युवाओं की विशेष रुचि दिखी। रात के समय शहर के अलावा जिलेभर के लोग प्रदर्शनी देखने आ रहे हैं। दिन में भी शहरवासी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी में सर्कस भी शुरू हो गया है।