{"_id":"59593e7c4f1c1b8e548b4c49","slug":"31499020924-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के चित्रकारों के लिए बने प्रदेश में आर्ट गैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के चित्रकारों के लिए बने प्रदेश में आर्ट गैलरी
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकारों के लिए बने प्रदेेश में आर्ट गैलरी
बिजनौर।
बिजनौर के रहने वाले विख्यात चित्रकार सुशील वत्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के चित्रकारों के लिए एक आर्ट गैलरी बनाने की मांग की है। इस गैलरी के लिए वे अपनी दो सौ बेशकीमती पेंटिंग भेंट करने के लिए तैयार हैं।
चांदपुर में जन्मे और पढ़े 87 वर्षीय सुशील वत्स आजकल जनपद अमरोहा के आनंद आश्रम मंडी धनौरा में रहतें हैं। फोन पर वार्ता में उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने के लिए समय मांगा है। वे चाहते हैं कि प्रदेश के चित्रकारों की प्रदेश में कही आर्ट गैलरी बने। वे उसके लिए अपनी करीब दो सौ बेशकीमती पेंटिंग देने के लिए तैयार हैं। अमर उजाला से उन्होंने कहा कि उम्र ज्यादा होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी है। घुटनों में दर्द रहता है। फिर भी वह योगी जी से मिलने जाएंगे। उनकी इच्छा है कि प्रदेश के कलाकारों की कला दीर्घा में पेंटिंग संगृहीत हों।
एमएफ हुसैन, सतीश गुजराल और बीसी सान्याल जैसे चित्रकारों की श्रेणी में आने वाले वत्स ने मार्डर्न आर्ट में दुनियाभर में ख्याति अर्जित की है। टोक्यो, जापान, लंदन, कोरिया, जर्मनी, अमेरिका में बीस से ज्यादा एकाकी प्रदर्शनी लगा चुके हैं। भारत में भी विभिन्न स्थानों पर इन्होंने अनेक प्रदर्शनियां लगाई हैं। इनकी पेंटिंग पांच लाख रुपये तक की कीमत पर बिक चुकी हैं। 1995 में गंगावतरण पेंटिंग पर इन्हें राष्ट्रपति का अवार्ड भी मिला था।