{"_id":"5953fd224f1c1b015f8b46ef","slug":"31498676514-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में लगेंगे 50 सीसी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में लगेंगे 50 सीसी कैमरे
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के लिए जिले में 50 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
बिजनौर । डीआईजी ओंकार सिंह ने जिले के पुलिस अफसरों को श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा के लिए जिले में 50 सीसी कैमरे लगेंगे।
बुधवार को पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक में डीआईजी ने कहा कि पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा और नदियों पर विशेष ध्यान दे। देखे कोई स्नान करते समय डूब न जाए। मंदिरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहनी चाहिए। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार और सोमवार को महिला पुलिस थानों में मौजूद रहे। डीआईजी ने जिले में एफआईआर के लिए काउंटर खोलने के भी निर्देश दिए। ये काउंटर हर थाने में खुलेंगे। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में प्रमुख स्थानों पर 50 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा की गतिविधियां कैमरों में कैद होंगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएगा। इस बारे में उत्तराखंड और यूपी के अफसरों ने कड़े निर्देश दिए हैं। चिड़ियापुर में यूपी, उत्तराखंड का संयुक्त कंट्रोल रूम खुलेगा। उन्होंने कहा कि जो कैंप लगेंगे, उन का रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन में कैंप में आने वाले का नाम, पते के साथ यह भी अंकित रहेगा कि वह कब आया और कब गया। मिश्रित आबादी के क्षेत्र में पुलिस तैनात रहेगी।