{"_id":"5946c9904f1c1b89778b48c1","slug":"31497811344-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजपा सरकारों के विरोध में चक्का जाम कर सड़क पर योग करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाजपा सरकारों के विरोध में चक्का जाम कर सड़क पर योग करेगी भाकियू
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस पर चक्का जाम करेगी भाकियू
बिजनौर। मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली चलाने, किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ न किए जाने के विरोध में भाकियू भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में उतर आई है। विरोध के लिए 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दिन चुना है। भाकियू जिले में 70 जगह चक्का जाम करने का ऐलान किया है। सुबह को नौ बजे से 12 बजे तक सड़कों पर बैठकर चक्का जाम करते हुए योग करेंगे।
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, फसल लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर भुगतान करे का वादा किया था। देश के बाद अब प्रदेश में भी भाजपा सरकार बन गई है, लेकिन किसानों की मांगों को पूरा करने के बजाए मध्य प्रदेश में अपने हक के लिए आवाज उठा रहे किसानों पर गोली चलाई जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू ने करीब 70 जगह पर किसान चक्का जाम कर सड़क पर योग करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार यह जाम पूरे भारत में लगाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से चक्का जाम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।