फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   29 more found infected, businessman killed

29 और मिले संक्रमित, व्यापारी की मौत

Fri, 28 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
29 more found infected, businessman killed
नजीबाबाद तहसील के कर्मचारियों की कोरोना जांच कराते डॉ.सर्वेश निराला। - फोटो : NAZIBABAD
29 और मिले संक्रमित, व्यापारी की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर चीनी मिल के तीन कर्मचारियों सहित 29 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2001 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं, नगीना के मोहल्ला मंडी मौलगंज निवासी 47 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिजन मेरठ के एक अस्पताल में ले गए थे। वहां पर कोविड जांच कराने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद नेगेटिव भी आई थी। परिजनों के अनुसार नगीना के व्यापारी की ब्लड शुगर और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने मौत की पुष्टि की है।

जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1576 हो गई है। इनमें से 1133 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि 19 की अब तक मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 424 हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को बिजनौर चीनी मिल के तीन कर्मचारियों सहित कुल 29 और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। नए मरीजों में ब्लॉक मोहम्मदपुर क्षेत्र के सात, नजीबाबाद विकास खंड क्षेत्र के पांच, किरतपुर, नहटौर, नूरपुर, हल्दौर, स्योहारा, अफजलगढ़ ब्लॉक के दो-दो, कोतवाली देहात विकास खंड क्षेत्र के तीन, जलीलपुर, धामपुर ब्लॉक इलाके का एक-एक मरीज शामिल है। इसके अलावा 2001 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed