फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   27 corona infected patients found in the district

जिले में 27 मिले कोरोना संक्रमित मरीज

Fri, 31 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
27 corona infected patients found in the district
धामपुर पंजाबी कालोनी में पालिका की ओर से लगी बल्लियों को हटाकर वाहनों को निकालते कालोनीवासी। - फोटो : DHAMPUR
जिले में 27 मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सात महिलाओं सहित 27 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से चार की जांच रिपोर्ट बुधवार की देर रात और 23 की जांच रिपोर्ट एक साथ बृहस्पतिवार की शाम को आई। इनके साथ ही राहत वाली बात ये रही कि लगभग 1375 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई। पॉजिटिव मिले मरीजों में बिजनौर के दस, नजीबाबाद के सात, धामपुर के चार, स्योहारा के तीन, नगीना, अफजलगढ़, नहटौर का एक-एक मरीज शामिल है। इनमें सबसे कम आयु की चार साल की बच्ची और सबसे अधिक 88 साल का वृद्ध शामिल है।

अब तक जनपद में कुल 697 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से नौ की मौत हो चुकी है और लगभग 572 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुुके हैं। वर्तमान में उपचाराधीन सक्रिय केस 116 हो गए हैं। जनपद में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात नगीना के मोहल्ला बाजार फाहेरी दरवाजा निवासी 29 वर्षीय युवक का नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर 28 जुलाई को जांच के लिए मेरठ लैब में भेजा गया था, जबकि बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा के रहने वाले 57 साल के व्यक्ति की और बिजनौर के ही वीके गार्डन के पास स्थित एक होटल निवासी 30 वर्षीय युवक की जांच जिला अस्पताल में ट्रू नॉट मशीन से की गई। इसके अलावा अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव बनियोवाला निवासी 27 साल के युवक का अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेपिड एंटीजन किट से कोविड जांच की गई तो ये चारों पॉजिटिव निकले। बृहस्पतिवार की शाम को पॉजिटिव आए 23 लोगों में बिजनौर के मोहल्ला भरत विहार कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय युवक, मोहल्ला जाटान का रहने वाला 56 साल का व्यक्ति, आवास विकास कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला, चार साल की बच्ची, 32 वर्षीय युवक, महिला, मोहल्ला आर्य नगर नई बस्ती बी-14 निवासी 29 वर्षीय युवक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद का 28 साल का कर्मचारी, जाब्तागंज निवासी 32 वर्षीय युवक, नई बस्ती जाब्ता गंज का 21 साल का युवक, हिमालयन कॉलोनी की 23 साल की युवती, गांव महारायपुर शेख निवासी 21 साल का युवक, गांव ज्वाली-ज्वाला का 43 साल का व्यक्ति, गांव उब्बनवाला का 22 वर्षीय युवक, धामपुर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी 48 साल की महिला, यहीं का 21 वर्षीय युवक, 24 साल की युवती, 22 वर्षीय युवक, स्योहारा के मोहल्ला तकि सराय का रहने वाला 88 साल का वृद्घ, मोहल्ला कस्बा का 24 वर्षीय युवक, इसी इलाके के गांव गंगाधरपुर निवासी 23 साल का युवक, नहटौर के मोहल्ला हकीमान का रहने वाला 35 वर्षीय युवक, मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी 68 साल की वृद्धा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed