फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   27 bighas of pasture land freed from possession

चारागाह की 27 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
27 bighas of pasture land freed from possession
अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गांवड़ी में चारागाह की भूमि से अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। - फोटो : BIJNOR
चारागाह की 27 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र के गांव आलमपुरगांवड़ी में एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर चलवाकर चारागाह की 27 भूमि कब्जा मुक्त कराई गई। मौके कानूनगो सहित राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल मौजूद रहा।

गांव आलमपुर गावंडी में काफी समय से गांव के ही कुछ लोगों ने चारागाह की भूमि पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए थे, कई दिन पूर्व सरकारी भूमि को चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाकर भूमि कब्जामुक्त करने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया। शुक्रवार को एसडीएम के आदेश पर कानूनगो मुनीराम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची ओर बुलडोजर से चारगाह की 27 बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया। कानूनगो मुनिराम ने बताया कि एसडीएम विजयवर्धन तोमर के निर्देशानुसार कई दिन पूर्व ग्रामीणों को चारागाह की भूमि को खाली करने की चेतावनी दी गई थी। ग्रामीणों के भूमि खाली न करने पर गांव में चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया इस भूमि पर पशुओं के लिए चारा आदि बोया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम में कानूनगो मुनिराम, सतीश कुमार व लेखपाल बेनीराम, आसाराम, प्रमोद कुमार, अवधेश व जितेंद्र कुमार व सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक कमल किशोर, काजल व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed