फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   26 skill winners of ITI will participate

Bijnor News: आईटीआई के 26 स्किल विजेता करेंगे प्रतिभाग

Sat, 17 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
26 skill winners of ITI will participate
आईटीआई के 26 स्किल विजेता करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय आईटीआई के 26 स्किल विजेता मंडलीय स्किल प्रतियोगिता में अपनी हुनरमंदी का प्रदर्शन करेंगे। मंडलीय प्रतियोगिता मुरादाबाद में प्रस्तावित है।
राजकीय आईटीआई के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आईटीआई अभ्यर्थियों की जिला स्किल प्रतियोगिता में 13 प्रतियोगिताएं र्हुइं। शासन के निर्देश के अनुसार हर स्किल के दो-दो विजेता कुल 26 विजेता मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। बताया कि मंडलीय स्किल प्रतियोगिता 20 दिसंबर को राजकीय आईटीआई मुरादाबाद में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

ये प्रशिक्षणार्थी करेंगे प्रतिभाग
राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा के अनुसार ऑटो बॉडी रिपेयर के लक्ष्य कुमार, विवेक कुमार, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी के कृष्ण कुमार सैनी, कविराज ब्यूटी थेरेपी खुशबू राजपूत, चंचल सीएनसी मिलिंग नरेश कुमार, आकांक्षा सीएनसी टर्निंग के रॉयल सिंह, नीतीश कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के अजीत कुमार, रोहित कुमार सैनी फैशन टेक्नोलॉजी की ज्योति, सानिया उजमा हेयरड्रेसिंग के अतुल ठाकुर, गुलिस्तां हेयर एंड फेशियल केयर के नरेंद्र कुमार, सुंदर आईटी सॉफ्टवेयर फॉर बिजनेस के आकाश कुमार, विशाखा चौहान रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर के आकाश कुमार, मोहम्मद शहबाज रेस्टोरेंट्स सर्विस के निशा ,दीक्षा सैनी वेल्डिंग में दानिश एवं आयुष मंडलीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। मंडल स्तर के विजेताओं को राज्य स्तरीय परीक्षा में सम्मिलित कराया जाएगा। चयनित प्रशिक्षणार्थी अपने अनुदेशक के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed