Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2.5 lakh prize Aditya declared state mafia

Bijnor News: ढाई लाख का इनामी आदित्य प्रदेशीय माफिया घोषित

Mon, 16 Jan 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 16 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh prize Aditya declared state mafia
बिजनौर : स्योहारा के गांव राणानंगला में बदमाश आदित्य राणा के घर पर नोटिस चस्पा करती पुलिस।
- कुख्यात आदित्य के घर राणानांगला में 82 उद्घोषणा का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

- पांच माह पूर्व आदित्य राणा शाहजहांपुर से हुआ था फरार
फोटो समाचार
धर्मेंद्र भुईयार
स्योहारा (बिजनौर)। ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया। कुर्की से पहले उसके घर पर 82 उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। चार जिलों की टीम आदित्य को पकड़ने में जुटी हुई हैं, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
आदित्य राणा को पुलिस 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाई थी। पेशी से लौटते समय आदित्य शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। जिसके बाद से जिला शाहजहांपुर, लखनऊ, रामपुर, बिजनौर की पुलिस ने कुख्यात आदित्य राणा की काफी तलाश की। आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थानों, रोडवेज बस, रेलगाड़ी आदि पर पोस्टर चस्पा किए गए। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिला। डीजीपी के आदेश पर फरार आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया है। सोमवार को शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन के उप निरीक्षक महेश चौहान स्थानीय पुलिस को साथ लेकर प्रदेश माफिया ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा के घर पहुंचे। इसके बाद आदित्य के घर पर 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया की फरार आदित्य राणा तीस दिन में कोर्ट में पेश न हुआ तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों से आदित्य की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। राजीव चौधरी का कहना है कि आदित्य राणा के गांव में पुलिस फोर्स 24 घंटे तैनात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed