फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   24 temporary cowsheds to be built for destitute animals

निराश्रित पशुओं के लिए बनेंगी 24 अस्थायी गोशाला

Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
24 temporary cowsheds to be built for destitute animals
निराश्रित पशुओं के लिए बनेंगी 24 अस्थायी गोशाला
विज्ञापन

बिजनौर। जिले को निराश्रित पशुओं से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। निराश्रित पशुओं को रखने के लिए 24 गांवों व नगर पंचायतों में अस्थायी गोआश्रय स्थल बनाए जाएंगे। ब्लॉक व नगर पंचायतों की टीम मिलकर इन गोशालाओं को चलाएंगी। इसके लिए सीडीओ केपी सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
निराश्रित गोवंश खेतों में फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई जगह ये पशु किसानों पर हमला भी कर रहे हैं। किसानों को फसलों में नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। हाल ही में प्रशासन ने निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। इसमें खेतों से 350 से अधिक पशुओं को प्रशासन ने पकड़ा था, लेकिन अब भी खेतों में काफी पशु घूम रहे हैं। इन पशुओं को रखने के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए गोआश्रय स्थल में जगह भी कम ही बची है। इसलिए प्रशासन ने निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। इन पशुओं को रखने के लिए अस्थायी गोआश्रय स्थल खोले जाएंगे। इन पशुओं को रखने के लिए जगह निर्धारित कर ली गई हैं। जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

यहां खोली जाएंगी अस्थायी गोशाला
विकास खंड नूरपुर के गांव फीना, ताजपुर, गोहावर, मोरना, अफजलगढ़ में इस्लामाबाद, कालागढ़, भिक्कावाला, मुरलीवाला, नजीबाबाद में भागूवाला, जसपुर, नांगल, शहजादपुर, हरचंदपुर, चमरौला, सरायआलम, पुंडरी खुर्द, तिसौतरा, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में दयालवाला, सुआहेड़ी खुर्द, हल्दौर में चौकपुरी व गंजदारानगर तथा जलीलपुर में खानपुर खादर, शाहपुर भसौड़ी, बमरौला को चुना गया है। इसके अलावा धामपुर, स्योहारा, हल्दौर, नगीना, बढ़ापुर व सहसपुर नगर पालिका व पंचायतों में भी अस्थायी गोआश्रय स्थल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed