चांदपुर। राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति कार्यकर्ताओं ने जनहित समस्याओं को लेकर तहसील पर सांकेतिक धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ापन तहसीलदार को देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
बुधवार को समिति कार्यकर्ताओं ने तहसील पर जनहित समस्याओं को लेकर सुबह 11 बजे से दो बजे तक सांकेतिक धरना दिया। धरने पर पहुंचे तहसीलदार सुनील को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कोरोना महामारी को देखते हुए स्कूलों की तीन माह की फीस माफ करने, हल्दौर-चांदपुर रोड चीनी मिल रोड को चौड़ा करके बनवाने, दो बच्चों का कानून शीघ्र लागू करने, दहेज प्रथा को रोकने के लिए सभी विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य करने व आडिट कराए जाने, पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने, एक सप्ताह में किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने, चांदपुर नगर में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम खुलवाने आदि की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप सिंह, राजीवगर्ग, नीरज तिवारी, सुरेंद्र सिंह, हरिश्वर सिंह, जसवीर सिंह, इंतजार जैदी, बागेश्वर सिंह, संजीव कुमार शर्मा, सुधीर कुमार अग्रवाल, शमीम अहमद, आफताब अहमद आदि मौजूद रहे।