फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   24 chairman and 22 deputy chairman were elected unopposed in the district

Bijnor News: बिजनौर - 24 सभापति और 22 उपसभापति निर्विरोध चुने गए

Fri, 31 Mar 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
24 chairman and 22 deputy chairman were elected unopposed in the district
- सहकारी संघों ने सभापति, उपसभापति बनने का बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन

- 02 महिला सभापति और 05 महिलाएं उपसभापति निर्वाचित हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। सहकारी संस्था चुनाव में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। सहकारी संघ में संचालक निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब सभी सभापति व उपसभापति भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिले में 24 सहकारी संघ में चुनाव हुए। प्रथम चरण में संचालक चुने गए। सभी संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि उपसभापति के दो पद रिक्त रह गए हैं।
31 मार्च को सहकारी संघों में सभापति व उपसभापति का चुनाव हुआ। इस चुनाव में भी सहकारी संघों ने निर्विरोध सभापति व उपसभापति चुनकर रिकाॅर्ड बनाया। पहली बार सहकारी संघ में 02 महिला सभापति तथा 05 महिला उपसभापति बनने का रिकाॅर्ड बना है। चुनाव में 24 सभापति तथा 22 उपसभापति निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन



ये बने हैं सभापति व उपसभापति

सहकारी संघ कोतवाली में सतीश कुमार सभापति व शिवचरण उपसभापति, शेरकोट में तेग बहादुर सभापति व विपिन कुमार उपसभापति, नूरपुर में विनोद कुमार सभापति तथा श्रीमती सुदेश राजपूत उपसभापति, चंदक में अरुण कुमार सभापति व मझलेश उपसभापति, खंडसाल में मुकेश कुमार सभापति व नरपाल सिंह उपसभापति, धर्मनगरी में रामसिंह सभापति व जगदीश उपसभापति, गजरौला में प्रेम कुमार सभापति व कुमारी हिमानी उपसभापति, झालू में कौशल चौधरी सभापति व कुसुम कुमारी उपसभापति निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्योहारा में वीरवती सभापति, कमल उपसभापति
सहकारी संघ स्योहारा में वीरवती सभापति व कमल कुमार उपसभापति , कासमपुर गढ़ी में प्रवेश कुमार सभापति व मुंशीराम उपसभापति, चांदपुर में श्रीमती प्रवेश सभापति व श्रीमती गीता देवी उपसभापति, मंडावर में प्रेम सिंह सभापति व नवनीत कुमार उपसभापति, गंज में बिशंबर सिंह सभापति व नागेंद्र सिंह उपसभापति, बास्टा में महेंद्र सिंह सभापति व जयचंद उपसभापति, बाकर ऩगला में कृष्णवीर सिंह सभापति व वीरपाल सिंह उपसभापति, पुरैनी में अजय कुमार सभापति व रुकमेश कुमारी उपसभापति, पैजनिया में नरेंद्र सिंह सभापति व नीरज कुमार उपसभापति, किरतपुर में युगल जिंघाला सभापति चुने गए।

विनोद कुमार सभापति व राकेश कुमार उपसभापति
किरतपुर में उपसभापति पद रिक्त है। ताजपुर में विनोद कुमार सभापति व राकेश कुमार उपसभापति, हल्दौर में हुक्म सिंह सभापति व चंद्रपाल सिंह उपसभापति, अकबराबाद में चेतन कुमार सभापति व नत्थू सिंह उपसभापति, गोहावर में रावेंद्र सिंह सभापति चुने गए। यहां उपसभापति का पद रिक्त हैं। फीना में मामराज सिंह सभापति व योगेन्द्र सिंह उपसभापति तथा सहकारी संघ सिसौना में नरेशपाल सिंह सभापति व कुलदीप सिंह उपसभापति चुने गए हैं।


महिलाओं का दबदबा

सहकारी संघ चांदपुर में सभापति व उपसभापति दोनों पदों पर महिला चुनी गई हैं। सहकारी संघ स्योहारा में सभापति महिला है। सहकारी संघ नूरपुर, गजरौला, झालू, पुरैनी में उपसभापति महिला चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed