{"_id":"62474628b0de754ae736e88d","slug":"234-children-will-get-admission-under-rte-bijnor-news-mrt582785833","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई के तहत 234 बच्चों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई के तहत 234 बच्चों को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीई के तहत 234 बच्चों को मिलेगा प्रवेश
बिजनौर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। पहले चरण में 234 बच्चों का चयन हो गया है और लॉटरी के माध्यम से उन्हें स्कूल आवंटन हो गए। चार अप्रैल से इन चयनित बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
दुर्बल एवं मध्यम परिवार के बच्चों को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश दिलाया जाता है। योजना के तहत पहले चरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई। दूसरे चरण में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति आरटीई के तहत दो अप्रैल से 23 अप्रैल तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। उसके बाद की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश कराए जाएंगे। पहले चरण में अभी तक 234 बच्चों का चयन हुआ। अभिभावकों के ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच के उपरांत लॉटरी सिस्टम के माध्यम से उन्हें स्कूल आवंटन कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से चयनित बच्चों के स्कूलों के नाम सहित सूची सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेज दिए गए हैं।
आरटीई के तहत होने वाले नि:शुल्क प्रवेश की पहले चरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। लॉटरी के मध्यम स्कूलों का भी आवंटन हो गया है। दूसरे चरण के दो अप्रैल से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे - जय करन यादव, बीएसए