फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   226 corona patients found in a day in the district

जिले में एक दिन में मिले 226 कोरोना मरीज

Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
226 corona patients found in a day in the district
जिले में एक दिन में मिले 226 कोरोना मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को जिले में रिकॉर्ड 226 मरीज मिले हैं। सोमवार को संक्रमण दर करीब 11 प्रतिशत पहुंच गई। सभी मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। किसी को भी जुकाम और हल्के बुखार से ज्यादा कोई समस्या नहीं है। 120 पुराने मरीजों को होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज भी किया गया है।
रविवार को कोरोना के 77 मरीज मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन सोमवार को मरीज तीन गुना तक बढ़ गए। सोमवार को 2108 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमे से 226 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सोमवार को हर 100 मरीजों में से संक्रमित मरीजों का औसत करीब 11 प्रतिशत रहा यानि हर 100 लोगों में 11 लोगों में कोरोना मिला। तीन पुलिसकर्मी और 14 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले। महिला अस्पताल के एक कर्मचारी को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को फोन करके रिपोर्ट करके उनकी स्थिति की समीक्षा की गई है। सभी से होम आइसोलेशन में रहने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों की सलाह लेने को कहा गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 913 हो गई है। कोरोना के मरीज इतनी बड़ी संख्या में मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी चौकस है। वहीं सोमवार को 120 पुराने मरीजों का होम आइसोलेशन का समय पूरा हो गया। उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

मास्क लगाकर रहने की सलाह
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। संक्रमित मिले लोगों के परिजनों से भी मास्क लगाकर रहने और बहुत जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा जा रहा है। मरीजों से संपर्क करने के लिए रैपिड रेस्पांस टीम पहले से ही सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कम थी रिपोर्ट
रविवार को कम केस आने की वजह कम लोगों की रिपोर्ट आना भी था। सोमवार को करीब दोगुने सैंपल की रिपोर्ट आई, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई। माना जा रहा है कि सैंपल जितने बढ़ेंगे, मरीज भी उसी दर से बढ़ते जाएंगे।

मास्क लगाकर ही निकलें बाहर
एसीएमओ डॉ.देवीदास के अनुसार संक्रमित लोगों से घर में ही रहने को कहा गया है। सभी स्वस्थ लोगों को भी मास्क लगाकर ही बाहर निकलने के लिए लगातार कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed