फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   220 passengers traveled on 16 buses on the first day

पहले दिन 16 बसों से 220 यात्रियों ने की यात्रा

Mon, 01 Jun 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
220 passengers traveled on 16 buses on the first day
पहले दिन 16 बसों से 220 यात्रियों ने की यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। सोमवार को पहले दिन करीब 220 यात्री गंतव्यों के लिए रवाना हुए। प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

लॉकडाउन के कारण करीब दो माह से रोडवेज बसों का संचालन बंद था। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों और स्थानीय क्षेत्र के लिए बिजनौर डिपो की बसें संचालित की गई। बस स्टेशन प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार सोमवार को पहले दिन बिजनौर डिपो की 16 बसों से 220 यात्री विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किए गए। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जनपद के कौंशाबी, बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नगीना, धामपुर, चांदपुर, भागूवाला, नूरपुर, कोतवाली देहात, किरतपुर आदि के लिए बसों का संचालन किया गया। इस दौरान हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। हर यात्री मास्क लगाए थे। संचालन से पूर्व सभी बसों को सैनिटाइज किया गया। स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि सोमवार को करीब 50 बसें संचालित करनी थी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम आने के कारण मात्र 16 बसें ही संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed