फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   22 police stations of the district again topped in the state, got first rank

Bijnor News: सूबे में फिर अव्वल रहे जिले के 22 थाने, मिली पहली रैंक

Sat, 07 Oct 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
22 police stations of the district again topped in the state, got first rank
- सितंबर माह की रैंकिंग में जिले के 22 थानों को मिले सौ फीसदी अंक
विज्ञापन

- जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले के 22 थाने अव्वल साबित हुए हैं। अब प्रदेशभर के थानों की रैंकिंग जारी हुई तो बिजनौर के थानों ने सौ फीसदी अंक बटोरकर पहली रैंक हासिल कर ली है। जुलाई और अगस्त के महीने में भी इन थानों ने पहली रैंक हासिल की थी, पिछले कई महीनों से बेहतर प्रदर्शन बरकरार बना हुआ है।

शुक्रवार को शासन स्तर से सितम्बर माह की रैंकिंग जारी की गई। इसमें जिले के 22 थानों को सौ में सौ अंक मिले हैं। इसके चलते इन थानों को पहली रैंक मिली है। बता दें कि अगस्त और जुलाई माह की रैंकिंग में जिले के 21 थानों ने पहला स्थान बनाया था जबकि सितम्बर में यह आंकड़ा बढ़कर 22 थानों तक पहुंच गया। आईजीआरएस के नोडल अफसर एवं एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि जिले के 22 थानों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है, जिसके चलते इन्हें पहली रैंक प्राप्त हुई। लगातार कई महीने से जिले के थानों को पहली रैंक हासिल हो रही है। वहीं जनपद ने भी पहला स्थान बनाया है। अब इन थानों के थाना प्रभारियों और जनसुनवाई पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed