फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   22 lakhs extortion sought from teacher brothers

शिक्षक भाइयों से मांगी 22 लाख की रंगदारी

Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
22 lakhs extortion sought from teacher brothers
बिजनौर में स्योहारा में रंगदारी मांगने वाले पकड़े गए तीन आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी ? - फोटो : BIJNOR
शिक्षक भाइयों से मांगी 22 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा पुलिस व स्वॉट टीम ने सुनील भाटी गैंग के नाम पर शिक्षक भाइयों से 22 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन लोगों को दबोचा है। इनका एक साथी अभी फरार है। जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई थी, वह भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक स्योहारा थाने के गांव कासमाबाद निवासी सोमपाल व देवेंद्र सिंह दो भाइयों ने 12 सितंबर को स्योहारा थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने अपने को सुनील भाटी गैंग का सदस्य बताकर उन दोनों से 22 लाख की रंगदारी मांगी है। सात सितंबर को डाक से पत्र भेजकर व नौ सितंबर को मोबाइल पर रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान की धमकी दी। इस मामले में स्योहारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। स्योहारा पुलिस के साथ स्वॉट टीम को रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के एसपी ने निर्देश दिए। स्योहारा थाने के गांव लांबाखेड़ा निवासी विजय कुमार, गजेंद्र सिंह, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा परमपुर निवासी नन्हे व मुरादाबाद जिले के डिलारी थाने के गांव रहटा माफी निवासी गौरव के जांच के दौरान रंगदारी मांगने में नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने सोमवार को फव्वारा चौक स्योहारा से विजय को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर वह मोबाइल बरामद हो गया जिससे रंगदारी मांगी गई थी। मोबाइल विजय ने खेत के पास जमीन में दबा रखा था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने लांबाखेड़ा मोड़ से नन्हे व गौरव को भी दबोच लिया। पुलिस फरार गजेंद्र की तलाश में जुटी है। पकड़े गए विजय ने पुलिस को बताया कि फरार गजेंद्र उसके चाचा हैं। गजेंद्र ने उसे बताया कि सोमपाल व उसके भाई अरविंद व देवेंद्र अध्यापक हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं। इनके पास जमीन के साथ पैसा भी है। जरा भी धमकी देने पर ये लाखों रुपये दे देंगे। चाचा गजेंद्र ने इस काम के लिए एक सिम व मोबाइल का इंतजाम करने को कहा। विजय ने अपने दोस्त नन्हें से इस काम के लिए संपर्क किया। नन्हे ने उसे बताया कि आरोपी गौरव फर्जी सिम दिला सकता है। वह आइडिया कंपनी में सिम कार्ड का रिटेलर है। विजय ने जसपुर से एक मोबाइल फोन खरीदा। सिम लेकर चाचा गजेंद्र के पास पहुंचा। चारों ने तय किया कि सोमपाल से रंगदारी मांगकर रुपये आपस में बांट लेंगे। 31 अगस्त को चाचा गजेंद्र ने उसे बोलकर धमकी भरा पत्र लिखवाया। पत्र नूरपुर से सोमपाल के घर डाक से भेज दिया। गजेंद्र ने नौ सितंबर को सोमपाल को धमकी भरा फोन करने को कहा। उसने मोबाइल से कॉल करके सोमपाल से 22 लाख की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed