{"_id":"5807c2ed4f1c1b722b7028ab","slug":"22-bull-rescued-by-police-from-the-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर पुलिस ने कंटेनर से 22 बैल मुक्त कराए, दम घुटने से पांच बैंल मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर पुलिस ने कंटेनर से 22 बैल मुक्त कराए, दम घुटने से पांच बैंल मरे
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर में अमरोहा मार्ग से मंगलवार रात पुलिस ने एक कंटेनर से 22 बैल बरामद किए हैं। हालांकि पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। चारों ओर से बंद कंटेनर में दम घुटने से पांच बैलों की मौत हो गई। पुलिस ने तीन अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे उप निरीक्षक जयपाल सिंह गश्त पर थे। इस दौरान सूचना पर उन्होंने फोर्स के साथ दबिश देकर झंडा चौक के पास एक लिंक रोड पर खड़े कंटेनर को कब्जे में लिया। पुलिस को देखकर कंटेनर के पास मौजूद तीन लोग फरार हो गए। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें 22 बैल लदे मिले। इसके साथ ही पशु वध करने के उपकरण भी कंटेनर से बरामद हुए। थाने लाकर बैलों को उतारा गया। वहीं दम घुटने से पांच बैलों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पशु तस्कर कंटेनर खड़ा कर बैलों का वध करने की तैयारी कर रहे थे। इस मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार पशु तस्करों की तलाश की जा रही है। नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान व हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस ने क्षेत्र में गौवंश तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है।