{"_id":"5c60684ebdec2273875d5856","slug":"21549822030-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान रथ यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान रथ यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
संकल्प रथयात्रा से दिया सरकार की विकास नीतियों का संदेश
नजीबाबाद। भाजपा की संकल्प रथ यात्रा का नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। मेरा पहला वोट मोदी के नाम संकल्प अभियान के अंतर्गत नजीबाबाद के कई क्षेत्रों में नुक्कड़ गोष्ठी और वीडियो के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली से शुरू की गई मेरा पहला वोट मोदी के नाम संकल्प रथयात्रा का नजीबाबाद पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक ठाकुर अभिषेक तड़ियाल के निर्देशन में स्वागत किया गया। रविवार को वीडियो के माध्यम से स्टेशन चौराहा, सीकेआई चौराहा और आदर्शनगर क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास नीतियों और जनहित योजनाओं की जानकारी दी गई। संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपाइयों ने मेरा पहला वोट मोदी के नाम का क्षेत्रवासियों को संकल्प दिलाया। संगोष्ठी के माध्यम से भी भाजपाइयों ने सरकार की जनहित योजनाओं के साथ किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की सलाह दी। संकल्पयात्रा में संदीप तायल, राजकिशोर, पंकज शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, पंडित अमित कौशिक, मोनू वर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभम ग्रोवर, राकेश भटनागर, अभिषेक यादव सहित अनेक भाजपाइयों ने भाग लिया। संकल्प रथ यात्रा नजीबाबाद में भ्रमण के बाद चांदपुर के लिए रवाना हो गई।