{"_id":"5c44b664bdec2229d239697a","slug":"21548007012-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पेड़ से टकराई 20 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पेड़ से टकराई 20 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस पेड़ से टकराई 20 यात्री घायल
किरतपुर(बिजनौर)। किरतपुर से नजीबाबाद जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां से 11 को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया। नगीना विधायक मनोज पारस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। चालक छोड़कर फरार हो गया।
रविवार को किरतपुर बस स्टैंड से एक प्राइवेट बस नजीबाबाद के लिए यात्री लेकर जा रही थी। लाला धनीराम पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार देशवाल ने बताया कि मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बिजनौर रेफर किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद देशवाल के अनुसार गुलाम सईद, जुल्फिकार, मोहिनी, जसराम, शहजाद, रनवा, राजबाला, प्राची, आर्यन, सद्दाम, आदि घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।