फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पिता की डांट से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान

पिता की डांट से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिता की डांट से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान
पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने की खुदकुशी
विज्ञापन

स्योहारा(बिजनौर)। गांव आसराखेड़ा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव आसराखेड़ा निवासी नरेश कुमार ने शनिवार शाम अपनी पुत्री पूजा (23) को किसी बात पर डांट दिया था। तब तो परिजनों ने पिता-पुत्री को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। ग्रामीणों के अनुसार पूजा ने रसोईघर का दरवाजा बंद कर छत के कड़े में फंदा लगा लिया। काफी देर तक परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो पूजा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने गांव के ही एक चिकित्सक को बुलाया तो उसने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार घटना के समय नरेश मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए गया था। परिजनों ने फोन करके उसे घटना की सूचना दी। नरेश का कहना है कि उसे नहीं पता था कि पूजा उसके डांटने पर इस तरह का कदम उठाएगी। परिजनों के अनुसार जिस समय घटना हुई उस समय मां बेटी दोनों ही घर पर थे। पूजा की मां दिव्यांग है। थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि युवती ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed