फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रेल यात्रयिं की ुरक्षा को भी उपलब्ध रहेगी डायल 100

रेल यात्रयिं की ुरक्षा को भी उपलब्ध रहेगी डायल 100

Sat, 08 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्रयिं की ुरक्षा को भी उपलब्ध रहेगी डायल 100
रेलयात्रियों की सुरक्षा को भी उपलब्ध रहेगी डायल 100
विज्ञापन

जीआरपी को भी मिला मोबाइल डाटा टर्मिनल
बिजनौर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो रेलयात्री अब डायल 100 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकांश यात्रियों को आपातकालीन नंबर ध्यान नहीं रहता है। रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी ने बड़ा कदम उठाया है। यात्री द्वारा फोन करने के करीब दस मिनट बाद डायल 100 घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचेगी। जीआरपी को एमडीटी मिल गया है।

आपराधिक घटनाओं में रेल यात्रियों की मदद के लिए भी डायल 100 दौड़ेगी। जीआरपी अनुभाग को इससे जोड़ दिया गया है। यात्री जैसे ही 100 नंबर डायल करेंगे तो उसकी लोकेशन ट्रेस होते ही डायल 100 की गाड़ी उनके पास मदद के लिए करीब दस मिनट में पहुंचेगी। अभी तक यह सुविधा सिविल पुलिस के क्षेत्र में ही उपलब्ध थी। अफसरों के अनुसार चलती ट्रेन में भी कॉलर की लोकेशन ट्रेस होती रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर जीआरपी रास्ते में ट्रेन को रुकवा भी सकती है। जीआरपी थानाध्यक्ष मांगेराम कर्दम ने बताया कि इस नंबर की खास बात ये है कि शिकायतों को कंट्रोल रूम के साथ सीधा जीआरपी कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा। इससे दोनों पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और रेलयात्री का सफर सुरक्षित होगा। शीघ्र ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए शासनादेश प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed