फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चीनी मिलों के चलने की तारीखों का एलान

चीनी मिलों के चलने की तारीखों का एलान

Sat, 29 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिलों के चलने की तारीखों का एलान
बिजनौर। जिले की दो चीनी मिल ने पेराई शुरू करने की तारीखों का एलान कर दिया है। बिलाई चीनी मिल 29 अक्तूबर से पेराई शुरू करेगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बिजनौर चीनी मिल का शुक्रवार को निरीक्षण किया है। बताया कि नजीबाबाद चीनी मिल 25 अक्तूबर व बिलाई चीनी मिल 29 अक्तूबर को चलने की अधिकृत सूचना मिल गई है। बिजनौर चीनी मिल का 35 प्रतिशत मशीनों की मरम्मत होने की बात मिल अधिकारियों ने बताई है। मरम्मत काम में करीब 200 कर्मचारी लगे हैं। चांदपुर मिल को छोड़ धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़, बरकातपुर, बूंदकी चीनी मिलों की मशीनों की मरम्मत 80 से 90 प्रतिशत तक पूरी हो गई है। मिलों को अक्टूबर में चलवाने के प्रयास हैं। गन्ना समिति बिजनौर के सचिव संजीव मोहन के अनुसार समिति के तीन दिवसीय मेले का शुक्रवार को आखिरी दिन था। कुल आठ हजार 217 किसानों ने राजस्व अभिलेख खतौनी आदि जमा किए हैं। 1264 किसानों ने आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जमा किए हैं। साथ ही गन्ना केंद्र परिवर्तन, सट्टा संशोधन 250 मामले आए हैं। नए सदस्य भी बने हैं। आखिरी दिन 3657 किसान भूलेख जमा करने आए। 1039 अन्य मामले निपटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed