फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीसरी मंजिल से गिरकर राज मिस्त्री की मौत

तीसरी मंजिल से गिरकर राज मिस्त्री की मौत

Wed, 22 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से गिरकर राज मिस्त्री की मौत
तीसरी मंजिल से गिरकर राज मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

नींदडू़। अंथाई शेख निवासी रफत जमील (45) पिछले कुछ दिनों से दीत्तनपुर गांव में महेश कुमार के मकान की तामीर कर रहा था। सपा नेता रफत हुसैन ने बताया कि मंगलवार को वह मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य में लगा था। कार्य समाप्ति पर करीब साढ़े पांच बजे अपराह्न अचानक पाड़ की लकड़ी टूट कर नीचे गिर गई। लकड़ी टूटने से रफत जमील का संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से जमीन पर आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रफत जमील की मौत की सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर वाले मौके पर पहुंचे और रफत का शव उठाकर घर ले आए। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करते हुए बुधवार को ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद ईदगाह में ही मृतक की नमाज-ए-जनाजा पढ़ी तथा शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed