{"_id":"5b2d3d964f1c1bf67a8b6a95","slug":"21529691542-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती मंदिर में हुई देवी-देवताओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती मंदिर में हुई देवी-देवताओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती मंदिर में हुई देवी-देवताओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
बिजनौर। प्राचीन पंचायती मंदिर महादेव जी मेें शिव-पार्वती, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण, मां सरस्वती आदि की नूतन भव्य प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से संपन्न कराया। इस अवसर पर विशाल भंडारा हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
शुक्रवार को मंदिर में हुए देवी-देवता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सुरेश चंद्र शर्मा और राधेश्याम शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर धर्म लाभ कमाया। इस अवसर पर विद्वान सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि देव स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहने चाहिए। इससे सभी को लाभ मिलता है। इसलिए सभी लोगों को थोड़ा सा समय निकालकर धर्म-कर्म में लगना चाहिए। इस अवसर पर संजीव कुमार अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, डा. यश अग्रवाल, राजेंद्र कौशल, सुबोध कुमार, विनीत कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र एडवोकेट, संजीव अग्रवाल एडवोकेट, रामबहादुर एडवोकेट, विनय देवरा, यशपाल सिंह एडवोकेट, विशाल अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।