{"_id":"5af1e74b4f1c1b9d098b8d89","slug":"21525802827-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजलिस में सहयोग करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजलिस में सहयोग करने पर दिया जोर
Updated Tue, 08 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मजलिस में सहयोग करने पर दिया जोर
बिजनौर। शिया वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में वार्षिक मजलिस पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। गांव पेदी सादात में हुई बैठक में वक्ताओं ने सालाना मजलिस के दौरान यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। दरगाहे आलिया की वर्किंग कमेटी द्वारा दरगाह पर होने वाली मजलिसों में जायरिनों का शोषण रोकने पर भी विचार किया गया। बैठक में मजलिस के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। सभी लोगों से प्रस्तावित कार्यक्रमों में सहयोग करने को कहा गया। मजलिस के लिए वसूल किए जाने वाले चंदे का हिसाब किताब भी ठीक नहीं होने पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने दरगाह पर होने वाले वार्षिक कार्यक्रम के खर्चों में सहयोग करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता शराफत हुसैन, संचालन सैय्यद विकार हैदर रिजवी ने किया।