{"_id":"5ad643bd4f1c1b05418b50c2","slug":"21523991485-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव फेडरेशन अर्थात डीसीएफ के डेलीगेट के नामांकन के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। आठ निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक नामजदगी होने से दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। एक पद रिक्त रह गया है। मात्र चार निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होना है।
जिला कृषि अधिकरी/ निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार अफजलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र महिला के आरक्षित है। यहां से सीमा रानी ने नामजदगी कराई है। अल्लैहपुर धामपुर का पद भी महिला के लिए आरक्षित है। यह पद किसी महिला प्रत्याशी के नही होने से रिक्त रह गया है। बूढ़नपुर स्योहारा एससी के लिए आरक्षित है। यहां दयाराम व ओमपाल सिंह ने नामांकन कराया है। मोहम्मदपुर देवमल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां सें प्रेम कुमार व ओमपाल सिंह ने पर्चे भरे हैं। बाकी पद सामान्य श्रेणी के हैं। आकू नहटोर से शोभित कुमार, कोतवाली प्रथम से राजेश कुमार, कोतवाली द्वितीय से नितिन सिंह, खारी झालू से संजीव कुमार, जलीलपुर से मोहित कुमार, नजीबाबाद से हरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, नूरपुर प्रथम से पुष्पेंद्र सिंह, नूरपुर द्वितीय से सत्यवीर सिंह व महावीर सिंह ने नामांकन पत्र भरे हैं। नामांकन के दौरान दावेदारों के समर्थक काफी संख्या में थे। कुल 12 पदों के लिए 18 पर्चे भरे गए हैं।