फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डंपर पलटने से स्टोन क्रेशर के मुंशी की मौत-Meerut

डंपर पलटने से स्टोन क्रेशर के मुंशी की मौत-Meerut

Sun, 15 Apr 2018 10:11 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
डंपर पलटने से स्टोन क्रेशर के मुंशी की मौत-Meerut
बिजनौर के ग्राम नारायणपुर स्थित स्टोन क्रेशर पर डंपर पलटा, नीचे दबने से खिवाई निवासी मुंशी की मौत
विज्ञापन

हापुड़ क्षेत्र के बाबूगढ़ में सड़क किनारे जा रहे परीक्षितगढ़ के व्यक्ति को रोडवेज बस ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडावली/हापुड़। पत्थरों से भरा डंपर पलटने से स्टोन क्रेशर के मुंशी की डंपर के नीचे दबकर मौत हो गई। उसे जेसीबी की मदद से डंपर के नीचे से निकालकर नजीबाबाद के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में मुंशी की मौत हो गई। क्रेशर मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, हापुड़ रोड किनारे चल रहे एक व्यक्ति को पीछे से तेज गति से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मोटा महादेव भागूवाला बाईपास स्थित गांव नारायणपुर में गंगा स्टोन क्रेशर है। क्रेशर में शनिवार रात पत्थरों से भरा डंपर आया। क्रेशर में तैनात मुंशी मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी पवन (40) डंपर तौलने के पश्चात उसे साइड से लगवाकर उतरवाने लगा। इसी दौरान डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेसीबी की मदद से बमुश्किल डंपर के नीचे से निकाला गया। इसके बाद नजीबाबाद के निजी चिकित्सक में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। क्रेशर मालिक तपराज सिंह के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व ही पवन क्रेशर में मुंशी की नौकरी करने आया था। तपराज की ओर से थाने तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाली में रखा रहा खाना : डंपर तौलने के बाद मुंशी पवन खाना खाने की तैयारी कर रहा था। वह थाली में खाना लगाकर डंपर को साइड से लगवाकर उतरवाने लगा, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हापुड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर बाबूगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर की ओर से तेज गति से आई रोडवेज बस की टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने रोडवेज बस चालक को दबोचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान रवीश (44) पुत्र जगदीश निवासी किला परीक्षितगढ़ के रूप में हुई। उधर, दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed