{"_id":"5ac518ef4f1c1bc5618b5662","slug":"21522866415-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा खत्म कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा खत्म कराने की मांग की
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा खत्म कराने की मांग की
बिजनौर । ऑल इंडिया इमाम्स कौंसिल ने ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड प्रवक्ता मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नौमानी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए मुकदमा खत्म कराने की मांग की है।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बताया कि मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नौमानी की सभी धर्म को मानने वाले लोग इज्जत करते हैं। उनका मकसद देश को बुरी ताकतों से आगाह करना है। वे हर वक्त हिंदू मुस्लिम एकता को कायम रखने के लिए काम करते हैं। मौलाना द्वारा कोई बयान न दिए जाने के बावजूद उनके खिलाफ गद्दारी का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे को खत्म करने की मांग की गई। इसके अलावा वसीम रिजवी द्वारा दिए गए बयान मदरसों में दहशतगर्दी की तालीम दी जाती है को गलत बताया गया। वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। इस दौरान कारी इदरीस, मुफ्ती शमशुद्दीन कासमी, कारी शौकत, मौलाना वसीउल हसन, कारी उस्मान, कारी अनीस, कारी आरिफ, परवेज आफताब आदि मौजूद रहे।