फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शौचालय निर्माण में सहयोग नहीं करने पर 11 प्रधानों को नोटिस

शौचालय निर्माण में सहयोग नहीं करने पर 11 प्रधानों को नोटिस

Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में सहयोग नहीं करने पर 11 प्रधानों को नोटिस
अमरोहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों में 11 ग्राम पंचायतों में लापरवाही बरती जा रही है। इनके ग्राम प्रधान सहयोग नहीं कर रहे हैं। यह बात उप निदेशक की समीक्षा बैठक में सामने आई। इन प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उप निदेशक पंचायत महेंद्र सिंह अमरोहा पहुंचे। इन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक ली। जिसमें एडीओ और खंड प्रेरक शामिल हुए। इन्होंने उप निदेशक को बताया कि जिले की 11 पंचायतों में लापरवाही बरती जा रही है। शौचालय निर्माण में ग्राम प्रधान सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर उप निदेशक ने सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। जिस पर डीपीआरओ देवेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जलालपुर उमर, डिडौली, अमरोहा देहात, रामपुर तगा, बसेड़ा कंजर, सला नंगला, कुदैनी, कुदैना चक, लेबिया, मच्छरई और तसिया के ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि प्रशासन 31 मार्च तक जिले को ओडीएफ करने की मंशा में हैं। ऐसे में बड़े स्तर पर शौचालय निर्माण कराया जाना था लेकिन, कुछ पंचायतों के ग्राम प्रधान हीलाहवाली कर रहे हैं। डीपीआरओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि उपनिदेशक पंचायत की समीक्षा में 11 प्रधानों के सहयोग नहीं करने की बात सामने आई है। स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग नहीं करने पर उप निदेशक के निर्देश पर नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed