{"_id":"5ab29f164f1c1bb1758b6a32","slug":"21521655574-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू वितीय वर्ष के नौ दिन और शेष , कैसे होगी सरकारी विभागों से पांच करोड़ की बकाया वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू वितीय वर्ष के नौ दिन और शेष , कैसे होगी सरकारी विभागों से पांच करोड़ की बकाया वसूली
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर)। विद्युत निगम के अधिकारी सरकारी विभागों की बिजली की बकाया को लेकर बेहद चिंतित है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि चालू वित्तीय साल के नौ दिन और बाकी है। धामपुर डिवीजन में विभिन्न सरकारी विभागों पर निगम की करीब पांच करोड़ की बकाया है। बार बार संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोटिस के माध्यम से अवगत कराने के बाद भी बकाया जमा कराने में रुचि नहीं ले रहे है।
एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि यदि रिकार्ड के हिसाब से तुलना की जाए तो जिले में सबसे ज्यादा बिजली की बकाया बेसिक शिक्षा विभाग पर है। बेसिक शिक्षा विभाग पर करीब साढे़ तीन करोड़ की बकाया है। बीएसए को कई बार डिवीजन से पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अभी तक सरकारी बिजली बकाया को जमा कराना दायित्व नहीं समझा है। जल्द जमा न करने पर निगम के अधिकारियों ने बिजली के कनेक्शनों को काटने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि जब सरकार की सख्ती है। तो वह अपने स्तर से कैसे बगैर कार्रवाई के हाथ पर हाथ धरे बैठे रह सकते है। इसके बाद सिंचाई, पुलिस, राजस्व , नलकूप विभाग पर करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा की बकाया है। मार्च माह में बामुश्किल 50 लाख की वसूली अब तक हो सकी है। उनके द्वारा बकाया जमा न करने वाले विभागों के अधिकारियों की डीएम से शिकायत दर्ज करा दी है। डीएम अटल कुमार राय ने जल्द ही बजट आने पर बकाया जमा कराने का भरोसा दिया है।