{"_id":"5aa41be64f1c1bb1758b4ae3","slug":"21520704486-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों , खेलकूद प्रतियोगिताओ के साथ मना किशोरी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों , खेलकूद प्रतियोगिताओ के साथ मना किशोरी दिवस
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
किशोरी दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कालागढ़ (बिजनौर)। करुणा समाज सेवा संस्था की ओर से किशोरी दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओेें के साथ संपन्न हुआ। भिक्कावाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भजन से हुई।
सेंट मेरी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 200 मीटर दौड़ में धारा ग्राम निवासी सोनी ने प्रथम, कुलविंदर कौर ने दूसरे व नवाबपुरा की नगमा ने तृतीय, 100 मीटर चम्मच दौड़ मे टांडा चौहड़वाला की रितु ने प्रथम, माधोवाला की सलोनी ने द्वितीय व कल्लूवाला की सोनी ने तृतीय, बोंबिंग इन द सिटी खेल में टांडा की रुचि ने प्रथम, माधोवाला की रितु ने द्वितीय व धारा की नीलम तथा कासमपुरगढ़ी की प्रीति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर कब्जा किया। रस्साखींच में धारा गांव की टीम कुलविंदर कौर के नेतृत्व में प्रथम व तुरतपुर की टीम सपना के नेतृत्व में दूसरे स्थान पर रही। खेलकूद प्रतियोगिताएं व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार व ऋषिपाल सिंह ने कराई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के एकल नृत्य में हिदायतपुर की बबिता ने प्रथम, फतेहपुर धारा की कृष्णा ने द्वितीय व चकफेरी की सोनिया ने तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में माधोवाला की शिवानी, धारा की कुलविंदर कौर द्वितीय, समूह नृत्य में गांधीनगर ने प्रथम व धारा ने द्वितीय, समूहगान मे प्रथम हिदायतपुर ने प्रथम व तुरतपुर ने द्वितीय, नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर गांधीनगर ने प्रथम व माधोवाला ने द्वितीय स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में चंडिका ने प्रथम, तुरतपुर ने द्वितीय, लड्डूवाला के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के निदेशक फादर पायस ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। भिक्कावाला उपशाखा के निदेशक फादर जोस वर्गीस, उपनिदेशक फादर मै लविन , रजिया मसीह, रितु शर्मा, रेनू शर्मा, नेहा व ऐश्वर्या वालिंटयर, सिस्टर सरीता, सिस्टर अन्ना, सिस्टर रोस, सिस्टर विन्या, एंड्रिया रहे। समन्वयक गजेंद्र सिंह संचालन किया।